तू ओस बनके मेरी Tu Os Banke Meri Hindi Lyrics – Saurabh Gangal

तू ओस बनके मेरी Tu Os Banke Meri Lyrics In Hindi. The Latest Hindi Song is Sung by Saurabh Gangal.

  • Song: Tu Os Banke Meri
  • Singer: Saurabh Gangal
  • Lyrics: Iqbal Salik
  • Music: Vikrant Bhartiya
  • Music Label: Zee Music Company

Tu Os Banke Meri Lyrics In Hindi

तू ओस बनके मेरी
पलकों पे ठहर जाना
मैं बूंद बनके तेरे
एहसास को छू लूँगा

तू प्यास बनके मेरे
होंठो पे सफर करना
मैं धुप बनके तेरी
किरणों में बेह लूँगा

जिस्म हैं तू मेरा
मैं तेरी परछाई
दूर तूने की हैं
मेरी ये तन्हाई

धड़कनो में मेरी बस
तेरी आवाज़ें हैं
आँखों की जज़ीरों में
तेरी परवाज़े हैं
तेरी परवाज़े हैं

तू छाँव सी दिल को
ठंडक देते रेहना
मैं धुप बनके तेरी
किरणों में बेह लूँगा

तू ओस बनके मेरी
पलकों पे ठहर जाना
मैं बूंद बनके तेरे
एहसास को छू लूँगा

रंग तेरे खिलते हैं
सुबह की पहली किरण में
कुछ पल ठेहरु तेरे
खुसबू जैसे बदन में

तू ही तू मिलता है
ख्वाबों की ताबीरों में
आ तुझको लिखवा लू मैं
हाथों की लकीरों में
हाथों की लकीरों में

तू इत्र बनके मेरी
नस नस को मेहकना
मैं लब्ज़ बनके तेरी
बातों से निकलूंगा

तू ओस बनके मेरी
पलकों पे ठहर जाना
मैं बूंद बनके तेरे
एहसास को छू लूँगा

Post a Comment

Previous Post Next Post